google.com, pub-8820697765424761, DIRECT, f08c47fec0942fa0
PoliticalPunjab News

किसानों-मजदूरों की लड़ाई के लिए लांच हुई क्रांतिकारी मजदूर किसान पार्टी 117 सीटों पर लड़ेंगे

पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए एक और पार्टी चुनाव मैदान में आ गई है। क्रांतिकारी मजदूर किसान पार्टी के नाम से इसे चंडीगढ़ में लांच किया। किसान नेता गुरनाम चढूनी के बाद पंजाब में यह दूसरी पार्टी है, जो सीधे किसानों के नाम से चुनाव लड़ेगी।

पार्टी के चेयरमैन लश्कर सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी पंजाब में सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वह चुनाव के लिए किसी से गठबंधन नहीं करेंगे। उनकी पार्टी किसानों और मजदूरों के मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में आएगी।

रजिस्टर्ड करवाएंगे पार्टी

उन्होंने कहा कि पार्टी को रजिस्टर्ड करवाने के लिए वह चुनाव आयोग के पास आवेदन कर रहे हैं। वह किसी भी पार्टी पर निर्भर नहीं रहेंगे। किसान और मजदूरों की भलाई ही उनकी पार्टी का प्रमुख एजेंडा है।

आंदोलन के बहाने चुनाव मैदान में किसान

केंद्र सरकार के तीन कृषि सुधार कानून के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के बहाने किसान भी मैदान में आ रहे हैं। सियासी दल किसानों को मुद्दा बना रहे हैं। हालांकि पहले गुरनाम चढूनी ने मिशन पंजाब की शुरूआत करते हुए यहां चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी। उन्होंने फतेहगढ़ साहिब से कैंडिडेट भी घोषित कर दिया। अब एक और पार्टी सामने आई है। पंजाब चुनाव में किसानों के गर्माए मुद्दे को देखते हुए सबकी नजर ऐसी पार्टियों पर बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button